{"_id":"5dbddb5b8ebc3e015255b860","slug":"cctv-will-also-be-installed-in-roadways-buses-saharanpur-news-mrt451605889","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में भी लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में भी लगेंगे सीसीटीवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। परिवहन निगम द्वारा शासन को बसों में सीसीटीवी लगाए जाने का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। बसों में सीसीटीवी लगने के बाद बसों में होने वाली घटनाओं पर रोक लगेगी।
केंद्र सरकार द्वारा बसों में सीसीटीवी लगाए जाने के लिए निर्भया फंड बनाया था। जिसके तहत बसों में महिलाओं की सुुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। कुछ शहरों में चलाई गईं पिंक बसों में सीसीटीवी लगाए भी गए। जिसके बाद अन्य बसों में भी महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव भी मांगा गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से भी सीसीटीवी लगाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सीसीटीवी लगने से रोडवेज बसों में होने वाली घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं, गलत व्यवहार, यात्रियों के सामान चोरी, बेटिकट यात्रियों, टिकट चेकिंग के दौरान होने वाली घटनाओं की सही जानकारी मिल सकेगी। बसों में लगने वाले सीसीटीवी को अधिकारियों के मोबाइल फोन एवं कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया रोडवेज बसों में सीसीटीवी लगाए जाने का प्रस्ताव काफी समय पहले भेजा जा चुका है। सिर्फ पिंक बसों में ही सीसीटीवी लगे हैं। निर्भया फंड से ही सामान्य बसों में भी सीसीटीवी लगाए जाने हैं। जिससे बसों में होने वाली घटनाओं का पता चल सके। किसी विवाद की स्थिति में सही जांच की जा सके। शीघ ही बसों में भी सीसीटीवी लगने की उम्मीद है।