फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   cctv.

नगर पंचायत 21 सार्वजनिक स्थानों पर लगाएगी सीसीटीवी कैमरे

Fri, 31 Jan 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
cctv.
नगर पंचायत 21 सार्वजनिक स्थानों पर लगाएगी सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

चिलकाना। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में कानून व्यवस्था में सहयोग देने के लिए लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों के स्थानों का चयन कर लिया गया है। कस्बे में 21 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा ने बताया कि नगर पंचायत की बैठक में कस्बे में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसी परिपेक्ष्य में शुक्रवार को थाना प्रभारी मनोज चौधरी तथा नगर पंचायत की टीम ने बस स्टैंड, सरसावा रोड, दुमझेड़ा रोड, पैठ बाजार सहित 21 ऐसे स्थानों का चयन किया है, जहां कैमरे लगाकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जा सकता है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कस्बे की सफाई व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों के लिए 15 रेहडों की व्यवस्था कर ली गई है। नगर पंचायत के 33 ठेका कर्मचारियों को वर्दी देने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए है कि वह एक सप्ताह के अंदर ठेका कर्मचारियों को वर्दी वितरित कर दें। नगर पंचायत के नियमित 11 कर्मचारियों को शनिवार को वर्दी वितरित कर दी जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कस्बे को आदर्श नगर बनाने के लिए विभिन्न कार्य योजनाएं शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed