{"_id":"611c05bc8ebc3e42f5503989","slug":"cbse-beat-siddharth-modern-by-86-runs-in-a-friendly-match-saharanpur-news-mrt552109185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री मैच में सीबीएसई ने सिद्धार्थ मॉडर्न को 86 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री मैच में सीबीएसई ने सिद्धार्थ मॉडर्न को 86 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की टीम के दिनेश कुमार को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया
फोटो-6
संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी। जाटोवाला में स्थित सिद्धार्थ मॉडर्न स्कूल के मैदान में सीबीएसई और सिद्धार्थ मॉडर्न की टीम के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें सीबीएसई की टीम ने सिद्धार्थ मॉडर्न की टीम को 86 रन से हराया। सीबीएसई की टीम के दिनेश कुमार को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया।
सीबीएसई टीम के कप्तान अरविंद रावत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसमें कप्तान अरविंद कुमार ने ओपनिंग बल्लेबाजी कर 56 रन और दिनेश कुमार ने 76 रन का शानदार योगदान दिया। टीम ने सिद्धार्थ मॉडर्न स्कूल के सामने सात विकेट खोकर 266 रन का लक्ष्य खड़ा किया। सिद्धार्थ मॉडर्न स्कूल की ओर से आशीष कुमार ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। वे रिवेश द्वारा कैच आउट हो गए। सिद्धार्थ की पूरी टीम 180 रन पर सिमट गई। सीबीएसई की टीम 86 रन से मैच जीत गई। अंपायरिंग संदीप जोशी एवं सरवत जमाल ने की। मैच की कमेंट्री राहुल दत्त शर्मा ने की।
इसमें अरविंद सिंह रावत, राहुल तोमर, आशीष चौहान, दीपक कुमार, अमित जोशी, विश्वमोहन, रवि जोशी, रितेश रावत, दिनेश कुमार, तीर्थ सिंह नेगी, मुकेश तोमर, राजेश कटारिया, राजेंद्र सिंह, नवीन प्रकाश, चित्र कुंवर, गौरव कुमार, राजेंद्र कुमार, आकाश कुमार, जुबैर अंसारी, निवेश कुमार, वंश धीमान, लक्ष्य कांबोज, बालेश कुमार, हरीश कुमार आशीष कुमार, सर्वत जमाल, नदीम अहमद आदि ने भाग लिया।