{"_id":"632ca39c02358633744f53f7","slug":"cause-of-death-not-clear-in-post-mortem-saharanpur-news-mrt606428163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में नहीं स्पष्ट हुआ मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में नहीं स्पष्ट हुआ मौत का कारण
विज्ञापन
सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड के जंगल में अध्यापक और नाबालिग छात्रा के शव पेड़ पर लटके मिलने के मामले में पोस्टमार्टम में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए है। इसके लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया।
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि अध्यापक वीरेंद्र और छात्रा के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल ने किया था, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह से स्पष्ट नहीं हुई है। इसलिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। विसरे की जांच रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। नागल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह था मामला
नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुरखेड़ी निवासी अध्यापक वीरेंद्र (40) का प्रेम-प्रसंग कॉलेज में ही पढ़ने वाली 17 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा से चल रहा था। दोनों तीन सितंबर को घर से लापता हो गए। छात्रा के परिजनों ने नागल थाने पर अध्यापक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस छात्रा और वीरेंद्र की तलाश में जुटी थी। सोमवार की रात थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में मोहंड के जंगल में दोनों के शव पेड़ पर फांसी पर लटके मिले थे। अध्यापक पक्ष के लोगों ने छात्रा के परिजनों पर दोनों की हत्या का आरोप लगाकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की थी।