फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Caught studying abroad on the basis of fake passport

Saharanpur News: फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश में पढ़ाई करने वाला पकड़ा

Wed, 19 Jul 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Caught studying abroad on the basis of fake passport
-अपने ही भाई के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बनवाया था फर्जी पासपोर्ट
विज्ञापन

बड़गांव। पुलिस ने छोटे भाई के कागजातों पर फर्जी पासपोर्ट, वीजा लगवाकर विदेश में पढ़ाई करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि दस्तावेज बरामद किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव मिर्जापुर निवासी सचिन पुत्र राजकुमार अपने छोटे भाई गौतम के कागजात पर पासपोर्ट बनवाकर गैरकानूनी तरीके से आठ माह सिंगापुर में बिल्डंग सर्विस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को बड़गांव बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह विदेश में पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन उसका स्टैडी वीजा नहीं बन पा रहा था। उसने अपने ही छोटे भाई गौतम के आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाकर फर्जी तरीके से पासपोर्ट तैयार कराया। इसके बाद सिंगापुर में साल 2022-23 में रहकर आठ माह का बिल्डिंग सर्विसेज मैनेजमेंट का कोर्स कर वापस लौट आया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी सचिन का भाई गौतम भी अपना पासपोर्ट बनवाने पासपोर्ट आफिस गया। पता चला कि उसके नाम से पहले ही पासपोर्ट जारी हो चुका है। शिकायत पर पासपोर्ट विभाग ने सहारनपुर पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसपी सिटी के निर्देश पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed