{"_id":"6a4e9ea68aacbc5488059414","slug":"cattle-injured-after-being-hit-by-a-bus-villagers-create-a-ruckus-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-179221-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बस की टक्कर से गोवंश घायल, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बस की टक्कर से गोवंश घायल, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Thu, 09 Jul 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर बुधवार देर शाम रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से एक गोवंश गंभीर घायल हो गया। गुस्साए गोसेवकों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
देवबंद से नानौता जा रही रोडवेज की बस जब महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गोवंश का एक पैर बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे गोसेवकों ने बस चालक का पीछा करते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे फ्लाईओवर के नीचे रुकवाकर जमकर नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने नानौता मार्ग से बस को पकड़कर थाने लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने बाद में घायल गोवंश का उपचार कराने के आश्वासन देकर हंगामा कर रहे गोसेवकों को किसी तरह शांत कराया। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि रोडवेज बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस की सहायता से गंतव्य की ओर रवाना करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।