फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cattle die due to fire in cattle shed, two scorched

पशुशाला में आग से मवेशी की मौत, दो झुलसे

Tue, 16 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cattle die due to fire in cattle shed, two scorched
साढ़ौली कदीम। कोतवाली बेहट के गांव शेखपुरा में रविवार रात एक पशुशाला में अचानक आग लगने से एक मवेशी की जलकर मौत हो गई तथा दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

पीड़ित सत्तार पुत्र वहीद के अनुसार रविवार की रात वह अपनी पशुशाला में सो रहा था। रात में 11.30 बजे अचानक पशुशाला में आग की लपटे उठती दिखाई दी। आग की लपटे देख उसने पशुशाला से बाहर निकलकर शोर मचाया। जब तक ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे तब तक एक भैंस जलकर मौके पर मर चुकी थी तथा दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गये। ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच झुलसे हुए पशुओं का प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित ने आवश्यक मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed