फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the locks of two closed houses

दो बंद मकानों के ताले तोड़ तीस हजार की नगदी और जेवर चोरी

Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the locks of two closed houses
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

अंबेहटा। चोरों ने शनिवार रात एक ही मोहल्ले में बंद पड़े दो मकानों के मकानों को निशाना बनाते हुए तीस हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कस्बे के मोहल्ला नयाबास निवासी मांगेराम ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करने चंडीगढ़ गया हुआ है। इसलिए उसके मकान की देखभाल वही करता है। मांगेराम ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी पुत्रवधू राजेंद्र के मकान की सफाई करने गई तो उसने घर का सामान बिखरा पड़ा देखा। घर में रखी तीन सौ ग्राम चांदी, सोने की कानों की झुमकी तथा दस हजार की नगदी गायब थी। दूसरी घटना में मोहल्ले के धर्मेंद्र पुत्र फुल्लू ने बताया कि वह अपनी ससुराल लखनौती में शादी में शामिल होने गया था। रविवार की सुबह उसके भाई अरविंद कुमार ने उसके घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। धर्मेंद्र ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उसने देखा कि उसके घर से पांच सौ ग्राम चांदी, कानों के सोने के कुंडल और बीस हजार की नगदी गायब थी। दोनों पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed