{"_id":"631f77327ed4833a3c55370f","slug":"cash-and-bike-looted-after-beating-up-finance-worker-saharanpur-news-mrt6048937200","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसकर्मी से मारपीट कर नकदी और बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसकर्मी से मारपीट कर नकदी और बाइक लूटी
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। दिन निकलते ही नकाबपोश बदमाशों ने बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट कर बाइक और नकदी लूट ली। हालांकि जांच को पहुंची पुलिस को उसकी बाइक घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिल गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
थाना बड़गांव के गांव सांवतखेडी निवासी अंकित कुमार पुत्र चरत सिंह ने तीतरों पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह करनाल स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। सोमवार सुबह पांच बजे गांव से बाइक द्वारा करनाल जा रहा था। जैसे ही बहलोलपुर पुलिस चौकी से आगे निकला तो अचानक उसकी बाइक पुलिया पर फैले पत्थरों से स्लिप हो गई। बताया कि जैसे ही बाइक को उसने संभालने का प्रयास किया तो तभी दो बाइकों पर सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए बाइक व बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसका मोबाइल फोन जींस की जेब में होने के कारण बच गया। उसने डायल 112 पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे जानकारी कर बहलोलपुर पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया और बदमाशों की धर पकड़ के लिए कांबिंग की, परंतु बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में ढाई हजार रुपये, पर्स में कागजात, आधार कार्ड आदि थे। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला फाइनेंस कर्मचारी के साथ आपसी झगड़े का है। लूट की सूचना गलत दी गई है। उसकी बाइक कुछ दूरी पर मिल गई थी। फिर भी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।