{"_id":"67c0b5a51cad60e67a012649","slug":"cases-were-filed-after-getting-aadhaar-cards-made-from-delhi-and-baghpat-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-143631-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिल्ली और बागपत सेे आधार कार्ड बनवाकर दर्ज कराए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिल्ली और बागपत सेे आधार कार्ड बनवाकर दर्ज कराए केस
Fri, 28 Feb 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पांच लाख की रिश्वत के मामले में निलंबित हुए एसआई पर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी ने भी संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मिर्जापुर थाने में तैनाती के दौरान एसआई ने दूसरे गुट के साथ मिलकर बांग्लादेश की महिलाओं को दिल्ली और बागपत की बताकर फर्जी केस दर्ज कराए।
मिर्जापुर पोल निवासी फरीदा बेगम ने आरोप लगाया कि पांच लाख की रिश्वत मांगने के मामले में एसएसपी ने हाल में एक एसआई को निलंबित किया है। आरोप लगाया कि निलंबित एसआई मिर्जापुर थाने में भी रह चुका है। एसआई ने दूसरे गुट के साथ मिलकर उसके पति हाजी इकबाल, देवर और बेटों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराए। फरीदा बेगम ने यह भी आरोप लगाया कि जिन महिलाओं को दिल्ली और बागपत की बताकर दुष्कर्म समेत अन्य मामले दर्ज कराए वह बांग्लादेश की रहने वाली है, जिनके आधार कार्ड केस दर्ज कराने से सप्ताह भर पहले ही बनवाए गए थे।
यदि इनकी गहनता से जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोप है कि निलंबित हुए एसआई ने दूसरे गुट के साथ मिलकर विदेश में भी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की है। लग्जरी गाड़ियां भी ली गई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी संपत्ति हड़पी जा रही है। फरीदा बेगम ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और ईडी मुख्यालय में भी शिकायत भेजी है।

हमीरपुर बाजार में बिना मूल्य सूची के सब्जियां बेचते प्रवासी दुकानदार। संवाद
विज्ञापन