फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case of fraud and extortion registered against two

Saharanpur News: दो पर धोखाधड़ी और रंगदारी का केस दर्ज

Thu, 10 Oct 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud and extortion registered against two
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला से दो लाख रुपये वसूलने के बाद भी कागजात और चेक वापस नहीं किए। साथ ही महिला को धमकी भी दी गई। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली रोड स्थित बसंत विहार निवासी कमलेश सिंह पत्नी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने सितंबर 2021 में ब्याज का काम करने वाले गिल कॉलोनी निवासी दीपक अग्रवाल से दो लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। आरोपी ने जमानत के तौर पर उससे जमीन का इकरारनामा अपने नाम कराया और दो कोरे चेक लिए। कहा कि रकम मय ब्याज अदा कर देने पर कागजात और चेक लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कमलेश सिंह का आरोप है कि उसने एक साल में ली गई रकम मय ब्याज अदा कर दी। मगर आरोपी ने उसके कागजात और चेक वापस नहीं किए। दूसरे आरोपी निखिल मित्तल पुत्र नीरज मित्तल निवासी चर्च कंपाउंड बाजोरिया मार्ग के साथ उसके घर जाकर उसे धमकी दी। दूसरे आरोपी ने धोखाधड़ी करते उसके खिलाफ कोर्ट में एक झूठा वाद भी दायर कर दिया। कमलेश सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की मार्फत कोतवाली सदर बाजार में धोखाधड़ी, धमकी व रंगदारी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed