फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case of attempt to murder registered against Noman Masood

Saharanpur News: नोमान मसूद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case of attempt to murder registered against Noman Masood
सहारनपुर। बसपा नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। कुरड़ीखेड़ा के ग्रामीण ने नोमान मसूद और उनके नौकर पहल सिंह के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने जमीन की पैमाइश करनी आई राजस्व टीम और उस पर जान लेवा हमला कर फायरिंग की, जिसमें वे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा निवासी ग्रामीण दीप सिंह पुत्र ज्योति सिंह ने बृहस्पतिवार को यह मुकदमा दर्ज कराया है। दीप सिंह का आरोप है कि गंगोह निवासी नोमान मसूद ने गांव के जंगल में उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस संबंध में उसने दो माह पहले एसडीएम बेहट को प्रार्थना पत्र देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। एसडीएम बेहट ने जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व टीम को भेजा था। आरोप है कि राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने आई थी। वह भी वहीं पर था। इसी दौरान नोमान मसूद अपने नौकर पहल सिंह हाल निवासी शाहजहांपुर फार्म के साथ आए। उन्होंने इस पैमाइश का विरोध करते हुए उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की नियत से उस पर और राजस्व टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में वो और राजस्व टीम बाल-बाल बचे। सभी जान बचा कर भाग आए। बिहारीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में नोमान मसूद और उसके नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




करीब दो माह पहले एसडीएम बेहट के आदेश पर कुरड़ीखेड़ा मेें जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम और किसान पर नोमान मसूद ने अपने नौकर के साथ मिल कर फायरिंग की थी। इसकी एसडीएम ने जांच कराई, तो फायरिंग करने की बात सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान की ओर से बिहारीगढ़ थाने में नोमान मसूद और उनके नौकर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सागर जैन एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed