फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case has been filed against 18 accused including excise officer and company owner in the tax evasion case in Saharanpur

एसटीएफ की छापामारी में बड़ा खुलासा, आबकारी अफसर समेत 18 पर मुकदमा, ऐसे चल रहा था खेल

Thu, 04 Mar 2021 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Mar 2021 10:21 PM IST
सार

  • अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा था डिस्टलरी में टैक्स चोरी का बड़ा खेल 
  • सहायक आबकारी आयुक्त और आबकारी निरीक्षक भी आरोपी 
  • कोतवाली देहात में मामले को लेकर दर्ज कराई गईं दो रिपोर्ट 
  • गिरफ्तार आठ आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेजा

विज्ञापन
Case has been filed against 18 accused including excise officer and company owner in the tax evasion case in Saharanpur
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में टपरी स्थित शराब फैक्टरी से टैक्स चोरी का खेल कंपनी मालिक और आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा था। एसटीएफ की छापामारी में इसका खुलासा हुआ। मामले में सहायक आबकारी आयुक्त मेरठ की तरफ से कोतवाली देहात में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गईं। इनमें कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड के मालिक प्रणव अनेजा सहित 16 लोगों को नामजद कराया गया, जबकि सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) जगराम पाल और आबकारी निरीक्षक (प्रवर्तन) अरविंद वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि प्रणव अनेजा कंपनी के सेल्स हेड समेत अन्य अधिकारियों के जरिये सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) जगराम और आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार के साथ मिलकर टैक्स चोरी के धंधे को अंजाम दिला रहा था। एक साल में लगभग 100 करोड़ की टैक्स चोरी कर लेते थे। सहायक आबकारी आयुक्त मेरठ मोहम्मद आरिफ जमील की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 97 और 98 पर दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। इन दोनों रिपोर्ट में 16-16 लोग नामजद हैं, जबकि सहायक आबकारी आयुक्त जगराम पाल और आबकारी निरीक्षक (प्रवर्तन) अरविंद वर्मा का नाम प्रकाश में आने पर शामिल किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खूब वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, जूते से लात मारकर फेंकी सब्जी और...
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे टैक्स चोरी 
टपरी स्थित शराब फैक्टरी से जब भी दूसरे जिलों में शराब भेजी जाती थी तो एक गेट पास और एक बिल्टी पर दो कंटेनर निकलवाते थे। यूपी के उन्नाव जिले के बड़े शराब ठेकेदार अजय जायसवाल सहित कानपुर, संभल, बदायूं आदि जिलों के ठेकेदारों तक यह शराब भेजी जाती थी। यही नहीं नकली बार कोड जारी करके शराब की पेटियों पर चिपका दिया जाता था। 


इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट 
1- अश्वनी उपाध्याय, सेल्स हेड कंपनी  
2- गुलशेर निवासी पड़ोली नागल 
3- अशोक कुमार, कंपनी चपरासी 
4- हरिशरण तिवारी निवासी गांव दुबोली पोस्ट मीर देवरिया 
5- संजय कुमार शर्मा निवासी सिविल अस्पताल सहारनपुर 
6- प्रणव अनेजा, कंपनी मालिक 
7- मांगेराम त्यागी, चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार 
8- कमल डेनियल, वाइस प्रेसीडेंट टेक्निकल 
9- अजय जायसवाल, उन्नाव के शराब गोदाम का मालिक 
10- प्रदीप कुमार निवासी खानपुर थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर 
11- सोमशेखर, प्रभारी बीपी ऑपरेशन वाइस प्रेसीडेंट कंपनी 
12- जयभगवान निवासी सदर बाजार सहारनपुर 
13- सत्यभान, ट्रांसपोर्टर निवासी गुरुद्वारा रोड सहारनपुर 
14- उपेंद्र गोविंद राव निवासी महुअवा रामकोला कुशीनगर 
15- वीरेंद्र शखधर, एचआर कंपनी 
16- अरविंद कुमार आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 

आठ आरोपियों को भेजा जेल 
गिरफ्तार आरोपी गुलशेर, हरिशरण तिवारी, संजय कुमार शर्मा, मांगेराम त्यागी, प्रदीप कुमार, जयभगवान, उपेंद्र गोविंद राव और अरविंद कुमार को कोतवाली देहात पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। वहां से अदालत के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। 

एसटीएफ ने बुधवार को टपरी स्थित कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड में टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा था। मामले में सहायक आयुक्त आबकारी मेरठ की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। - राजेश कुमार, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed