{"_id":"67e990fb65e04107c9093e44","slug":"case-filed-against-mine-operators-for-illegal-sand-mining-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-146029-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध रेत खनन में खदान संचालकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध रेत खनन में खदान संचालकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती। यमुना नदी में हो रहे अवैध रेत खनन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खान अधिकारी और एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने यमुना नदी का निरीक्षण किया। इससे खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वह भाग खड़े हुए। इस दौरान दो स्थानों पर अवैध रेत खनन होता मिला। टीम ने खनन स्थलों को कोतवाली पुलिस की निगरानी में देकर चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिकों, खदान संचालकों और इसमें संलिप्त अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
दरअसल, यमुना खादर के गांव ततारपुर खुर्द निवासी फारुख पुत्र असगर, नागल राजपूत निवासी रोशन लाल आदि कुछ किसानों ने डीएम से शिकायत की गई थी। बताया था कि उनके खेतों के पास से हरियाणा के कुछ खनन माफिया रेत खनन करा रहे हैं। अब वह धीरे-धीरे उनके खेतों से भी अवैध खनन कराने लगे। विरोध करने पर खनन माफिया ने किसानों को जान से मारने की धमकियां दी हैं।
जिलाधिकारी के आदेश पर खान अधिकारी अभिलेश चौबे और उप जिलाधिकारी संगीता राघव के नेतृत्व में तहसीलदार जसविंदर सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना, सीओ गंगोह रुचि गुप्ता, कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल की टीम ने यमुना नदी में हो रहे रेत खनन स्थलों का निरीक्षण किया। टीम के यमुना घाटों पर पहुंचते ही खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वह भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान टीम ने गांव ततारपुर खुर्द और नागल राजपूत में बिना अनुमति और मानकों के विपरीत रेत खनन होता मिला। इस पर टीम ने गंगोह कोतवाली में अवैध रेत खनन और चोरी करने की धाराओं में केस दर्ज कराया है।