{"_id":"6805425f3360666d05095ae6","slug":"case-filed-against-four-people-in-a-fight-over-playing-mcase-filed-against-four-people-in-a-fight-over-playing-music-on-djusic-on-dj-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-147616-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए झगड़े में चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए झगड़े में चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
पुवांरका। तीन दिन पहले चकहरेटी गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
17 अप्रैल को थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी गांव में विधवा महिला मिथिलेश की बेटी ममता की बरात झबीरण से आई थी। डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्ष में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में पथराव हुआ था। इसमें लड़की पक्ष के चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया था।
चकहरेटी निवासी विकास ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने शेखर निवासी झबीरण, जित्ता निवासी फतेहपुर और लील्लू व अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इन सभी की तलाश शुरू कर दी है।