फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed against five youths for attempt to murder

Saharanpur News: हत्या के प्रयास में पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five youths for attempt to murder
सहारनपुुर, बड़गांव। बेलड़ा पुलिया पर बृहस्पतिवार देर रात युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें, कि शिमलाना निवासी अजय प्रताप उर्फ टीनू पुत्र शेर सिंह बृहस्पतिवार देर रात बाइक से अपने चाचा के पास जा रहा था। बेलड़ा पुलिया पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद युवकों ने टीनू के साथ मारपीट कर दी। साथ ही उस पर फायरिंग भी की। गोली उसके पेट को छूती हुई निकल गई थी। मौके पर पहुंची देवबंद पुलिस ने घायल अवस्था में टीनू को सीएचसी भर्ती कराया था।
विज्ञापन

घायल के पिता शेर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अभिनव निवासी दल्हेड़ी, सौरभ व अभिषेक निवासी मुश्कीपुर, मोहित पुत्र रणबीर और जतिन पुत्र जस्सू निवासी शब्बीरपुर के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली मारने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर व पीड़ित मुजफ्फरनगर के एक काॅलेज में छात्र रहे हैंं। वहीं से किसी बात पर इनमें रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed