{"_id":"686580fa7a292238ad0e4df6","slug":"case-filed-against-committee-and-others-in-madrasa-scholarship-scam-case-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-153125-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मदरसा छात्रवृत्ति घोटाला मामले में कमेटी समेत अन्यों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मदरसा छात्रवृत्ति घोटाला मामले में कमेटी समेत अन्यों पर मामला दर्ज
Thu, 03 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट क्षेत्र के कादरिया उल उलमा एंग्लो मदरसा मामले में छात्रवृत्ति घोटाले मामले में मिर्जापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से वाद दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। छात्रवृत्ति मामले में कमेटी समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
बेहट क्षेत्र के बादशाही बाग के कादरिया उल उलमा एंग्लो मदरसा को संचालित दिखाकर छात्रों के खाते में करीब 58 लाख की छात्रवृत्ति मंगा ली गई थी। मदरसा मात्र कागजों में संचालित था। इसके बावजूद वर्ष 2016-17 में छात्रों के खाते में राशि मंगाई गई। मामले की तीन बार जांच हुई। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने धनराशि की रिकवरी के लिए कई बार नोटिस दिए। नोटिस देने के बाद भी किसी तरह की कोई धनराशि जमा नहीं कराई गई। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इससे पहले वर्ष 2021-22 में अनियमित्ताओं के मामले में भी पांच स्कूलों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्रवृत्ति की रकम की रिकवरी कराई जाएगी।