फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed against Anganwadi worker dismissed for age manipulation in records

Saharanpur News: अभिलेखों में उम्र के खेल पर बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Sun, 18 May 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Anganwadi worker dismissed for age manipulation in records
देवबंद। अभिलेखों में उम्र का खेल कर नियुक्ति पाने पर वाली बर्खास्त आगंनबाड़ी कार्यकर्ता मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी शशि त्यागी के खिलाफ बाल विकास परियोजना अधिकारी पंकज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पंकज कुमार ने बताया कि सहारनपुर के बड़कली गांव निवासी गौतम कुमार ने शशिपाल उर्फ शशि त्यागी के खिलाफ तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी के यहां शिकायत की थी। आरोप था कि अभिलेखों में गड़बड़ी कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति ली गई है। जांच में आरोप सत्य पाए गए, जिसके चलते 1 दिसंबर 2020 को शशि त्यागी की मानदेय आधारित सेवा को समाप्त कर दिया गया था। लेकिन प्रकरण में कोई विधिक कार्रवाई न होने के कारण शिकायतकर्ता गौतम कुमार ने फिर से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

शशि त्यागी के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की मांग भी की गई थी। पंकज कुमार के मुताबिक जांच में पाया गया कि विद्यालय अभिलेख में शशि की जन्मतिथि 7 मई 1961 है, जबकि नियुक्ति के समय प्रस्तुत शैक्षिक अभिलेख (हाईस्कूल अंक पत्र) में जन्मतिथि 7 मई 1975 दर्शाई गई है। इस प्रकार 14 साल जन्मतिथि घटाकर पद पर नियुक्ति पाई गई और इसका अनुचित लाभ उठाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed