फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed against 11 people including 5 named accused for extortion of 5 crore rupees

Saharanpur News: पांच करोड़ की रंगदारी के आरोप में पांच नामजद सहित 11 पर केस

Sun, 31 Aug 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 11 people including 5 named accused for extortion of 5 crore rupees
-कस्बे की मिशन बंगला की विवादित भूमि का मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट। कस्बे में मिशन बंगला की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में न्यायालय के आदेश पर एक और एफआईआर दर्ज हुई है। खुद को भूमि का मालिक बताते हुए बेहट निवासी रॉबिन रिचर्ड ने पांच नामजद सहित 11 के खिलाफ पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया है।

रॉबिन का कहना है, कि मिशन बंगला की संपत्ति है। द बोर्ड ऑफ फौरन मिशन ऑफ दि प्रेस्बेटेरियन चर्च इन यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका संस्था के नाम पर दर्ज थी। 1947 में संस्था ने इस संपत्ति का बैनामा जेसी मैसी सेकेट्री बेहट मिशन के नाम कर दिया था। इसके बाद रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से यह संपत्ति जमीर उल हक को स्थानांतरित कर दी थी।
विज्ञापन

जमीर उल हक से इस संपत्ति को उसके द्वारा खरीदा गया था, जिसके दो बैनामे उसने 28 व 29 अप्रैल 2023 को अपने नाम कराए थे। आरोप है कि दिनेश दिवाकर निवासी बी-37 टीचर्स कॉलोनी पंसाली उत्तर पश्चिम दिल्ली, रामेश्वर उपकारी निवासी जानसठ, धर्म मसीह निवासी पक्का बाग खतौली, रवि नरीस राजपुर रोड दिल्ली और संतोष सागर होशंगाबाद स्वयं को चर्च ऑफ इंडिया, पाकिस्तान, बर्मा एवं सीलेन पदाधिकारी दर्शा अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ठगी करने वाला गिरोह है, जो ईसाई समुदाय की किसी भी संपत्ति को चर्च अथवा कब्रिस्तान की बताकर ब्लैकमेल करते है। इनका सरगना संतोष सागर है। संतोष चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की संपत्ति को इंडियन चर्च ट्रस्टीज की संपत्ति बताकर बेचने के आरोप में जेल भी जा चुका है।

आरोप है कि दिनेश दिवाकर व अन्य आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पांच करोड़ की मांग कर रहे हैं। रुपये ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रॉबिन रिचर्ड की तरफ से सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed