{"_id":"610597758ebc3eba875693e3","slug":"card-holders-will-get-free-bags-with-food-grains-saharanpur-news-mrt54989610","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ मिलेगा मुफ्त बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ मिलेगा मुफ्त बैग
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को इस बार खाद्यान्न के साथ ही निशुल्क बैग भी मिलेगा। इसके लिए जनपद में 62 हजार बैग आ चुके हैं। इसका वितरण सात अगस्त को शुरू होने वाले अन्न महोत्सव से शुरू किया जाएगा। जनपद के 5.84 लाख राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
कोरोना संकट के दौरान सरकार ने राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न देने का निर्णय लिया। इसके तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसमें तीन किलो गेहूूं और दो किलो चावल शामिल हैं। सरकार की ओर से इस बार निशुल्क खाद्यान्न के साथ की उसे ले जाने के लिए मुफ्त में बैग भी दिया जाएगा। इस बैग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है। डीएम अखिलेश सिंह ने बैग के वितरण को सही तरीके से कराने के लिए एडीएम को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद के 5.84 लाख राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इनमें 54618 राशन कार्ड अंत्योदय योजना के और 529380 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं। इनमें नगरीय क्षेत्र में 150777 और ग्रामीण क्षेत्र में 432480 राशन कार्ड हैं। इन सभी को निशुल्क बैग दिया जाएगा।
सात अगस्त से शुरू होगा बैग वितरण
जनपद में निशल्क वितरण के लिए 62 हजार बैग आ चुके हैं। इनका वितरण सात अगस्त से शुरू होने वाले अन्न महोत्सव से शुरू किया जाएगा। जिले के सभी 5.84 लाख राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।