फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collides with bike, two youths die

Saharanpur News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, two youths die
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव देवला के पास शुक्रवार देर रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जोनी (26) निवासी मुल्ला नगराजपुर और मोनू (27) निवासी शकलापुरी की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मोनू, अंकुल, आशु निवासी शकलापुरी और जोनी बाइक पर मुल्ला नगराजपुर गांव से घर लौट रहे थे। गांव देवला के पास सहारनपुर की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से चारों सड़क पर गिर गए। लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू और जोनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकुल व आशु को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

आशु की हालत गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अंकुल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मोनू की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। दो बच्चे हैं। इनमें एक चार साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। जोनी के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक आठ साल की बेटी है। दोनों टाइल्स पत्थर का काम करते थे। मौका देखकर कार को छोड़कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया। इसके साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed