{"_id":"5f2ee9a58ebc3e3cf26905bc","slug":"car-collided-with-tractor-trolley-parked-on-road-one-dead-four-injured-saharanpur-news-mrt495306958","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
अंबेहटा में ट्रैक्टर ट्राली में टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : SAHARANPUR
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल
अंबेहटा (सहारनपुर)। चालक के संतुलन खो देने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दौरान पंक्चर लगा रहा मिस्त्री बाल बाल बच गया।
कस्बे के बाईपास पर स्थित अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सामने चड़ाव गांव निवासी अनुज कुमार की पंक्चर लगाने की दुकान है। अनुज ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे वह लकड़ी से लदी टाली के पहिये में वह पंक्चर लगा रहा था कि इसी दौरान नकुड़ की ओर से तेज गति से आ रही स्कोडा गाड़ी का चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी ट्राली में टकरा गई। अनुज ने बताया कि टक्कर जबरदस्त थी जिसमें गाड़ी के परखचे उड़ गए तथा गाड़ी में सवार लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। अनुज ने बताया कि उसने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी नरेश सिंह मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकाला और सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वसीम पुत्र पप्पू 22 वर्ष निवासी खरड फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुल्लू पुत्र बाबर, परवेज आलम पुत्र इकबाल, मुकीम पुत्र खुर्शीद व परवेज पुत्र ऐश अली सभी निवासी बहादरनगर थाना गंगोह आदि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिस्त्री अनुज कुमार ने बताया कि घटना के समय वह विपरीत दिशा में बैठकर पंक्चर लगा रहा था, अन्यथा उसके साथ भी कोई अनहोनी हो सकती थी। चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि वसीम के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।