{"_id":"61ab166019abd54d843c663c","slug":"car-collided-with-bus-going-to-bjp-rally-in-saharanpur-couple-and-daughter-died-two-sons-serious","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसा : सहारनपुर में भाजपा की रैली में जा रही बस से टकराई कार, दंपती व बेटी की मौत, दो बेटे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसा : सहारनपुर में भाजपा की रैली में जा रही बस से टकराई कार, दंपती व बेटी की मौत, दो बेटे गंभीर
Sat, 04 Dec 2021 12:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:48 PM IST
सार
देहरादून से सहारनपुर जा रहे एक परिवार की कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रैली में जा रही भाजपा की बस से जा टकराई। हादसे में पति पत्नी व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बेटे बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह देहरादून हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में कार सवार दंपती व उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह देहरादून से सहारनपुर जा रहे एक परिवार की कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की बस से जा टकराई। हादसे में कार चालक, उसकी पत्नी और पुत्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर मोहंड के पास हुआ। सुबह करीब 9:45 बजे देहरादून की तरफ से आ रही वैगनआर कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : विकास में आएगी तेजी : शहर बनेंगे 305 गांव और 5 कस्बे, एनएच-119, करनाल हाईवे बदलेंगे मेरठ की सूरत