फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candle March Htyaropion to arrest

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैंडल मार्च

Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Candle March Htyaropion to arrest
Htyaropion March candle out for the arrest of innocent children of the deceased. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मोबाइल कारोबारी हिमांशु अरोड़ा की हत्या हुए करीब एक महीना बीत चुका है, मगर हत्या के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को हिमांशु की मासूम बेटी और बेटे ने कैंडल मार्च निकालकर पिता के हत्यारोपियों को पकड़ने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद थे। 

12 मई की रात बाइक सवार बदमाशों ने हिमांशु अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही बदमाश नोटों से भरा बैग भी लूटकर भाग गए थे। घटना के चार दिन के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ते हुए घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन


मगर घटना में शामिल रहे मुख्य आरोपी अमजद और उसके साथी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इसके बाद शहर भर में चर्चा फैली की अमजद और उसके साथी को सत्ताधारी पार्टी के एक नेता का संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल रही ै।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि पुलिस वारदात के करीब एक महीने बाद भी अमजद और उसके साथी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शहर भर में अनेक व्यापारियों ने अपने दुकानों के बाहर बैनर लगाए हुए हैं, जिनपर हिमांशु के हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग की गई है।


मंगलवार को हिमांशु की आठ वर्षीय बेटी नंदिनी और तीन साल के बेटे ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर पिता के हत्यारोपियों कोपकड़ने की मांग पुलिस से की। कैंडल मार्च में शहर के अनेक व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शामिल लोगों में डीपी राय, अजीत, अशोक नारंग, अमर, अमित छाबड़ा, मनीष आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed