फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates will not be able to give UP Board exam without mask

परीक्षार्थी बिना मास्क के नहीं दे सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

Thu, 17 Mar 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Candidates will not be able to give UP Board exam without mask
-अपर मुख्य सचिव ने दिए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लोगों ने भले ही कोरोना संक्रमण को खत्म मान लिया गया हो, लेकिन 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं में कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। प्रोटोकॉल का पालन कराने के आदेश अपर मुख्य सचिव ने दिए हैं। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सूचना भेजी है।
अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं में कोविड-19 प्रोटोकॉल का गंभीरता के साथ पालन कराया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों को पूर्णतया सैनिटाइज कराया जाए, जिसमें प्रत्येक कक्ष को भीतर और बाहर से सैनिटाइज किया जाए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर अपने सैनिटाइजर, हैंडवॉश, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश के लिए मास्क की अनिवार्यता रखी जाए, जो केवल परीक्षार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि अधिकारियों, शिक्षकों, कार्मिकों के लिए भी लागू हो। प्रवेश के दौरान एक-एक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। कक्षों केे भीतर सीटिंग प्लान ऐसा किया जाए, जिससे परीक्षार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। अपर मुख्य सचिव का कहना है कि कोरोना को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए।
विज्ञापन

------
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के आदेश अपर मुख्य सचिव ने दिए हैं। जनपद के सभी केंद्रों को आदेश से अवगत करा दिया गया है। लिखित रूप से चिट्ठी जारी करने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ हुई बैठक में भी यह बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed