फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates will be able to submit blank offer letters in colleges from today

महाविद्यालयों में आज से ब्लैंक ऑफर लेटर जमा कर सकेंगे अभ्यर्थी

Sun, 20 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to submit blank offer letters in colleges from today
स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही है प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और निजी संस्थानों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (बीपीईएस, बीएससी, पीएचईएस तथा बीपीएड, एमपीएड एमएड, एलएलएम को छोड़कर) में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। पूर्व एवं नए पंजीकृत, लेकिन अप्रवेशित अभ्यर्थी आज और कल यानी 21 और 22 नवंबर को महाविद्यालयों में ब्लैंक ऑफर लेटर जमा करा सकते हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि दाखिला लेने से वंचित अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए विश्वविद्यालय ने 18 से 20 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण पुन: खोले थे। अनेक अभ्यर्थियों ने नए पंजीकरण कराए हैं। इनके अलावा अनेक अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो पहले पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन या तो दाखिला नहीं ले सके थे या फिर मेरिट में नहीं आए थे। ऐसे में नए एवं पुराने पंजीकृत एवं अप्रवेशित सभी अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी से 21 और 22 नवंबर को ब्लैंक ऑफर लेटर डाउनलोड करके उसमें अपनी इच्छा से कोई भी महाविद्यालय (जहां सीट रिक्त हैं) व कोर्स (जिसके लिए अभ्यर्थी अर्ह हों) भरकर महाविद्यालय में 21 और 22 नवंबर को जमा करेंगे। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह साथ ही अभ्यर्थी प्रति प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

महाविद्यालयों और निजी संस्थानों को चाहिए कि वह जमा हुए ब्लैंक ऑफर लेटर से रिक्त सीटों के सापेक्ष आरक्षण नियमानुसार 23 नवंबर को वरीयता सूची जारी कर 25 से 28 नवंबर तक दाखिले करें। संबंधित महाविद्यालय/संस्थान 26 नवंबर तक प्रवेेश पोर्टल पर अभ्यर्थियों का प्रवेश संपुष्ट यानी कंफर्म कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed