फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates eligible for Atul Maheshwari Scholarship Examination in saharanpur

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी

Mon, 30 Oct 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Candidates eligible for Atul Maheshwari Scholarship Examination in saharanpur
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 रविवार को बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया। परीक्षा का परिणाम जल्द ही समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाएगा।  
विज्ञापन


अमर उजाला शुरू से ही अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहा है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का परीक्षा के जरिये चयन कर उनको आर्थिक सहयोग करना है। पिछले कई साल से यह परीक्षा आयोजित हो रही है। 
विज्ञापन


अभी तक सैकड़ों होनहार इससे लाभान्वित होकर अपना भविष्य संवार चुके हैं। इसी क्रम में वर्ष 2017 की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को कराई गई। जनपद में चकराता रोड स्थित बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर के लिए कुल 951 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें कक्षा नौ और दस के लिए अलग और कक्षा 11 और 12 के लिए अलग प्रश्नपत्र था। कक्षा नौ और दस के 309 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 212 ने परीक्षा दी, जबकि कक्षा 11 और 12 के 642 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 426 ने परीक्षा दी। परीक्षा डेढ़ घंटे की रही, जो सुबह दस बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक चली। 

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया। दस बजे की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे ही सेंटर पर पहुंच गए थे। अनेक विद्यार्थियों के साथ उनके पैरेंट्स भी पहुंचे थे। 

गेट पर प्रवेश पत्र देखकर और तलाशी लेकर ही एंट्री दी गई। 951 अभ्यर्थियों के बैठने के लिए 32 कक्षों का प्रयोग किया गया। 31 कक्षों में 30-30 तथा 32वें कक्ष में 21 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी।


परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के साथ ही सचल दस्ता भी बनाया गया, जिसने पारदर्शिता बनाने के लिए कक्षों का औचक निरीक्षण किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed