फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cancer victim girl will get Rs 1.65 lakh for treatment

कैंसर पीड़िता बच्ची को इलाज के लिए मिलेंगे 1.65 लाख रुपये

Wed, 08 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cancer victim girl will get Rs 1.65 lakh for treatment
नवाबगंज स्थित हिना के आवास पर उसके माता-पिता को स्वीकृति पत्र सौंपते भाजपा बुनकर एवं कामगार के पू - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मोहल्ला नवाबगंज निवासी दस वर्षीय कैंसर से पीड़ित बच्ची को मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए 1.65 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए विशेष सचिव (लेखा) ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन

भाजपा के बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजादी अंसारी ने बताया कि मोहल्ला नवाबगंज निवासी 10 वर्षीय हिना पुत्री शाहिद कैंसर से पीड़ित है, जिसका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है, जहां पर करीब तीन लाख रुपये खर्च बताया गया है, लेकिन परिवार इतना पैसा देने में सक्षम नहीं है। इसी को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को हिना की मदद के लिए पत्र लिखा था, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.65 लाख रुपये हिना के इलाज के लिए देने की स्वीकृति दी है। इसको लेकर विशेष सचिव (लेखा) ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देशित किया है। बुधवार को एम. आजाद अंसारी ने स्वीकृति पत्र नवाबगंज स्थित हिना के आवास पर पहुंचकर उनसे माता-पिता को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed