{"_id":"6138fcee8ebc3e2f78501b47","slug":"can-travel-on-normal-ticket-in-three-trains-including-intercity-saharanpur-news-mrt555366371","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनों में कर सकेंगे सामान्य टिकट पर सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनों में कर सकेंगे सामान्य टिकट पर सफर
विज्ञापन
व्यापारी प्रवीण तनेजा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनों में कर सकेंगे सामान्य टिकट पर सफर
सहारनपुर। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में अब सामान्य टिकट पर सफर किया जा सकेगा। उत्तर रेलवे ने इसका आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 10 सितंबर से लागू हो जाएगा।
बीते वर्ष लॉकडाउन लगने के बाद से रेलवे की ओर से व्यवस्था में बदलाव किया गया था। लंबे समय तक ट्रेनों का संचालन भी बंद रहा। इसके बाद अनलॉक में कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इसके तहत यात्री रिजर्वेशन कराकर एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने को मजबूर थे और दोगुना किराया भी दे रहे थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेन संख्या 04521-04522 अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 04681-04682 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस और 04711-04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस में सामान्य टिकट पर यात्री सफर कर सकेंगे। यह तीनों ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरती हैं। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर से व्यवस्था लागूू होगी।
अन्य ट्रेनों में भी व्यवस्था लागू करने की मांग
रेलवे के इस निर्णय को लेकर व्यापारियों में खुुुशी है। कपड़ा कारोबारी राजेश सेठ का कहना है कि उनके सहित बड़ी संख्या में सप्ताह में दो बार कारोबारी सामान लेने दिल्ली जाते हैं। मोबाइल फोन पार्ट्स के कारोबारी प्रवीण तनेजा का कहना है कि रेलवे ने व्यापारियों और नियमित दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अन्य रेल गाड़ियों में भी यह व्यवस्था जल्द लागू होनी चाहिए।

व्यापारी राजेश सेठ- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन