{"_id":"66c50c97df10e6c2d5065b5a","slug":"camps-will-be-set-up-at-five-places-hiv-and-tb-will-be-tested-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-129737-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच स्थानों पर लगाए जाएंगे शिविर, एचआईवी, टीबी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच स्थानों पर लगाए जाएंगे शिविर, एचआईवी, टीबी की होगी जांच
Wed, 21 Aug 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग अगले सप्ताह से जिला कारागार, नशा मुक्ति केंद्र सहित पांच स्थानों पर नौ दिवसीय जांच शिविर लगाने जा रहा है। इसमें यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई), एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी और टीबी की जांच होगी। जांच में पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू किया जाएगा।
एचआईवी एड्स को रोकने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि 28 अगस्त से पांच सितंबर तक विशेष जांच शिविर लगेंगे। यह शिविर जिला कारागार, उप कारागार देवबंद, बाल सुधार गृह, नारी निकेतन छुटमलपुर और अंबाला रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर लगेंगे। शिविर लगाने के दिन निर्धारित कर दिया है। जिला कारागार में तीन दिन शिविर लगाया जाएगा। इसमें एचआईवी-एड्स से किस तरह बचा सकता है और इसका इलाज क्या है, इस बारे में चिकित्सकों की ओर से बताया जाएगा। इसके अलावा टीबी, यौन संचारित संक्रमण, हेपटाइटिस बी और सी से बचाव के बारे में बताया जाएगा। जिनकी रिपोर्ट में पुष्टि होगी, उनका इलाज शुरू होगा। दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।