फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Camps will be organized to make ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर

Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized to make ayushman card
सहारनपुर। आयुष्मान भारत योजना में शामिल जिन व्यक्तियों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। उनके कार्ड बनाने के लिए चिकित्सा विभाग ने चार मई से अभियान शुरू किया है। कार्ड बनाने के लिए चार से 18 मई तक पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि प्रत्येक गांव में कोटेदार कार्यालय या राशन वितरण स्थल पर कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जो पत्राजात चाहिए। इसकी जानकारी आशा कार्यकर्ता पात्रों को देंगी, जिनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड अनिवार्य हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के एवज में कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। चार मई से शुरू हुए पखवाड़े को सफल बनाने में पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, आईसीडीसीएस, खाद्य विभाग आदि सहयोग करेंगे। इसके अलावा पात्र लाभार्थी जनसेवा केंद्रों पर भी नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिले में 1,15,023 परिवार के 6,85,550 लाभार्थियों के कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से अभी तक 3,31,000 (48.20%) लाभार्थियों के कार्ड बनवा सके हैं। डॉ. मांगलिक ने योजना में शामिल पात्र परिवारों के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की, जिससे जरूरत पड़ने पर उनको मुफ्त इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed