{"_id":"dbe9bcb19766b6cf88aabcd57da9c930","slug":"campaigning-ends-voting-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में देवबंद ब्लाक की 64 ग्राम पंचायतों में एक दिसंबर को मतदान होगा। रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण जहां प्रत्याशियों ने समर्थकों के संग मतदाताओं की चौखट पर जाकर वोट मांगे। वहीं, अधिकारियों ने आरएएफ व पुलिस की टुकड़ी के साथ गांवों में फ्लैग मार्च किया। लोगों से निर्भीक होकर मतदान की अपील की गई।
रविवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इससे पहले प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांगते दिखाई पड़े। कुछ प्रत्याशी तो ऐसे मिले हैं जो मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उनके घरों पर मिठाई व फलों का वितरण करवा रहे थे। गांव में दिनभर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। गांव की गलियों में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का रैला नजर आया। गौरतलब है कि 64 ग्राम पंचायतों के गठन के लिए ब्लाक में प्रधान पद के 437 और सदस्य पद के लिए 1142 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हर कोई लुभावने वायदे कर वोट बटोरने के लिए प्रयासरत है।
वहीं, रविवार को एसडीएम भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में आरएएफ और पुलिस की टीम ने मानकी, मिरगपुर, परौली, तलहेड़ी खुर्द, सांपला खत्री, राज्जुपुर, गोपाली आदि गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों से चुनाव के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि देवबंद में 240 पोलिंग बूथों पर एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सीओ सुरेशपाल सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। आरएएफ को रिजर्व में रखा गया है। पोलिंग पार्टियां सोमवार की सुबह नवीन मंडी स्थल से रवाना होंगी।