फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Campaign started for communicable disease control

Saharanpur News: संचारी रोग नियंत्रण के लिए शुरू हुआ अभियान

Sat, 01 Apr 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Campaign started for communicable disease control
सहारनपुर। डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई। इसी के साथ ही एक माह तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया। विभाग 17 अप्रैल से घर-घर दस्तक अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट स्थित सरकारी अस्पताल में नगर विधायक राजीव गुंबर ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होंने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाई और वहां मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी विभाग सहयोग करें। जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि रोगों से बचा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अभियान में संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा, साथ ही दस्तक अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, टीबी और कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। इस अवसर पर एडी हेल्थ डॉ. बृजेश राठौर, एसीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. आदित्य पाल सैनी, डॉ. नवदीप गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, डॉ. आनंद, डीपीएम खालिद हुसैन, मनोज कौशिक, अरविंद कुमार, राजेश रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बचाव की जानकारी के लिए लगाए स्टॉल
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ पर संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव के लिए स्टॉल भी लगाए गए। जिसमें डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाकर कुपोषित बच्चों के लिए राशन उपलब्ध कराते हुए जागरूक किया। नगर निगम की ओर से स्टॉल पर खुले में शौच न करने, शुद्ध पेयजल के प्रयोग और कूड़ा निस्तारण के उपाय के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed