{"_id":"5e1a17208ebc3e87e915e0c5","slug":"call-to-learn-from-swami-vivekananda-s-life-saharanpur-news-mrt4633375140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेने का आह्वान
विज्ञापन

गंगोह। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शनिवार को स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालकर उनके बताए मार्ग पर चलने की सीख दी।
नामदेव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रजनी राजपूत ने मां सरस्वती के आगे दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को विवेकानंद के गुणों को आत्मसात कर समाज के असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए। स्वामीजी के जीवन से जुड़ी घटनाओं की जानकारी देते हुए उनके ज्ञान, वैराग्य, धर्म व संस्कृति के बारे में जानकारी दी। रजनी ने कहा कि धन और संपत्ति से बढ़कर ज्ञान व वैराग्य है। जिसका संगम स्वामी विवेकानंद के जीवन में मिलता है। स्वामी जी के ‘उठो जागो और लक्ष्य तक पहुंचे बिना रुको मत’ वाक्य की सीख दी है। इस अवसर पर पंकज राजपूत, मुनेश नामदेव, अरविंद शर्मा, मनोज कौशिक आदि मौजूद रहे।
श्रीराम बाग सरस्वती विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा, रवि कुमार ने दीप जला कर किया कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं आदित्य, प्रत्यक्ष, सन्नी, रितिक, प्रणव, हिमांशी, सृष्टि, खुशी, चांदनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता रवि कुमार ने स्वामी जी के जीवन दर्शन के बारे में बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन खुशी सैनी ने किया। विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में विवेकानंद जयंती के अवसर पर सचिव पूनम शर्मा व प्रधानाचार्या जया कंडवाल ने बच्चों को स्वामी जी के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी।