फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Call in case of depression, counselor will remove the problem

अवसाद में हैं तो करें कॉल, काउंसलर दूर करेंगे समस्या

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Call in case of depression, counselor will remove the problem
सहारनपुर। कोरोना काल में संक्रमित होने या फिर कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन में जिनका रोजगार प्रभावित हुआ है या जिन्होंने अपनों को खोया है। ऐसे लोग तनाव में हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग अवसाद में चले गए हैं। चिकित्सकों के पास बीते एक माह में नए मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे ही लोगों की समस्या को सुनने और काउंसिलिंग के माध्यम से दूर करने को एनएसएस और यूनिसेफ ने साझा मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज की एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नीलम गौर ने बताया कि एनएसएस उत्तर प्रदेश और यूनिसेफ ने मुस्कुराएगा इंडिया नाम से साझा अभियान शुरू किया है। अवसाद में जी रहे मरीज या उनके परिवार या कोई भी व्यक्ति सोमवार से शनिवार की अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक जारी किए गए आईवीआरएस नंबर 6390905002 पर कॉल कर सुविधा का लाभ उठा सकता है। उन्होंने बताया कि इस लाइन पर विशेषज्ञ काउंसलर उपलब्ध रहेंगे, जो लोगों की पूरी बात को सुनने के बाद काउंसिलिंग के माध्यम से उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि यह सेवा पूरी तरह फ्री है। साथ ही कॉल करने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बिना किसी झिझक के इस सेवा का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed