फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bypass of new fourlane will give wings to development

नए फोरलेन बाईपास से लगेंगे विकास को पंख

Sat, 26 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bypass of new fourlane will give wings to development
सहारनपुर। आने वाले कुछ साल में सहारनपुर जिले में सड़क मार्ग की स्थिति में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। कैबिनेट ने जिस फोरलेन बाईपास को मंजूरी दी है, उससे विकास को पंख लगेंगे। यह बाईपास करीब 22 गांवों के निकट से होकर गुजरेगा और दिल्ली रोड को बेहट रोड से जोड़कर रिंग रोड जैसा हो जाएगा। इससे महानगर से ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही प्रदेश कैबिनेट ने इसको मंजूरी दी है। यह बाईपास 19.125 किलोमीटर लंबाई का होगा, जिस पर 200.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसका प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

यह बाईपास दिल्ली रोड पर चुन्हेटी के पास से शुरू होगा और वहां से बाईं तरफ से नकुड़ रोड से निकलता हुआ अंबाला हाईवे और चिलकाना रोड को पार करते हुए देवला गांव के पास से बेहट रोड पर जाकर मिलेगा। बेहट रोड भी दिल्ली यमुनोत्री फोरलेन प्रोजेक्ट में शामिल है और इसका भी फोरलेन में ही चौड़ीकरण होना है। इस लिहाज से यह सहारनपुर के लिए महत्वपूर्ण रिंग रोड बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के पास से गुजरेगा
चुन्हेटी गाड़ा, कांकरकुई, छिदबना, सांवलपुर नवादा, ककराला, बनीखेड़ा, उनाली, कपूरपुर, रुपड़ी गुर्जर, नल्हेड़ा, शेखोवाला, हौजखेड़ी, हलालपुर, मंशापुर, शाहपुर कदीम, शकलापुरी, चकदेवली, देवला, सोमाली।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इस बाईपास का निर्माण होने के बाद धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि दिल्ली, गाजियाबाद, लोनी, बागपत, शामली और हरियाणा के लोगों को शाकंभरी देवी मंदिर जाने के लिए यह मार्ग सुगम होगा, साथ ही शकलापुरी में पांवधोई नदी का उद्गम स्थल है, वहां भी लोग आसानी से जा सकेंगे। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब से जिन लोगों को शाकंभरी देवी मंदिर जाना है, उन्हें शहर में आने की जरूरत नहीं होगी। अभी तक शहर के बीच से ही होकर निकलना पड़ता है।
ये भी अहम हैं प्रोजेक्ट
-- दिल्ली सहारनपुर हाईवे - शामली बाईपास से सहारनपुर तक करीब 62.779 लंबाई का फोरलेन हाईवे बन रहा है। अप्रैल 2022 तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
इकनॉमिक कॉरिडोर
दिल्ली से देहरादून तक करीब 210 किलोमीटर लंबाई का इकनॉमिक (ग्रीन) कॉरिडोर बन रहा है। सहारनपुर जिले के 30 गांवों से यह गुजरेगा।
एलिवेटेड हाईवे
इकनॉमिक कॉरिडोर के तहत ही सहारनपुर जिले में गणेशपुर से मोहंड तक और उससे आगे उत्तराखंड की सीमा में मिलाकर करीब 18 किलोमीटर का हाईवे बनना है, जिसमें करीब साढ़े तीन किलोमीटर का एलिवेटेड हाईवे यूपी की सीमा में बनेगा।
अंबाला-शामली एक्सप्रेस-वे
इस एक्सप्रेस-वे की डीपीआर तैयार कराई जा रही है। नकुड़ और रामपुर मनिहारान क्षेत्र से गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे से इन दोनों ही क्षेत्रों में विकास का पहिया रफ्तार पकड़ेगा।

नए फोरलेन बाईपास को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -- अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed