फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   By worshiping Maa Durga, the girls were made alive

मां दुर्गा का पूजन कर कन्याओं को जिमाया

Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
By worshiping Maa Durga, the girls were made alive
राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी काली मन्दिर में कन्या पूजन करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में दुर्गा अष्टमी श्रद्धा भाव से मनाई गई। लोगों ने मां दुर्गा का पूजन कर कन्याओं को जिमाया। हलवा, पूरी और चने का प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही मंदिरों में अनुष्ठान अष्टमी के साथ संपन्न हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को दुर्गा अष्टमी पर सुबह लोगों ने पूजन अर्चना कर व्रत खोला। कन्याओं को घर बुलाया, जिसके बाद उनके चरण धुलवाकर उन्हें जिमाया गया। लोगों द्वारा कन्याओं को विभिन्न तरह के उपहार और दक्षिणा भी दी गई। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में मां जगदंबा और मां महागौरी की पूजा अर्चना स्वामी कालेंद्रानंद ने संपन्न कराई। इससे पूर्व महा गौरी की मूर्ति का दुर्गा सहत्रनाम स्त्रोत के साथ महा अभिषेक हुआ और शृंगार कर भोग लगाया गया। तत्पश्चात कन्याओं को भोजन कराने के बाद आरती उतारी गई। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्वनी कांबोज, राकेश राय, कमल, उमा, गीता, वर्षा, सविता, बाला, कमला, ममता, सुमन, ललतेेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजन कराकर कन्याओं को जिमाया। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ पूूजा अर्चना कराकर श्रद्धालुुुओं के व्रत का पारायण कराया। इनके अलावा गोविंदनगर स्थित श्री मां काली मंदिर, रामनगर पठानपुर के श्री दुर्गा मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायण पुरी मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्राम पुरी काल भैरव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव, श्री पातालेश्वर महादेव सहित अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 कुंडीय यज्ञ हुआ संपन्न
सहारनपुर। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ आचार्यों ने 51 कुंडीय यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में 51 परिवार के सदस्य शामिल हुए। मां जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा दिनेश सेठी, सुधांशु, राहुल अरोड़ा, रोहन, आशु, चेतन गांधी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

151 कन्याओं का किया पूजन, मां दुर्गा का भी लिया आशीर्वाद
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में 151 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। पूजा अर्चना पंडित योगेश दीक्षित और सुनील दीक्षित ने कराई। श्रद्धालुओं ने भोग के साथ आशीर्वाद लिया। मां जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर दीपांकर महाराज, सपा विधायक संजय गर्ग, आनंद मक्कड़, प्रवेश, सन्नी वर्मा, संजय, पूजा, गिरीश, आलोक अग्रवाल, मुकेश गोयल, सुभाष आदि मौजूद रहे।

अष्टमी पर भूतेश्वर मन्दिर में 151कन्याओं का पूजन कर जिमाते श्रद्घालु

अष्टमी पर भूतेश्वर मन्दिर में 151कन्याओं का पूजन कर जिमाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed