फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   By calling home with reverence, the girls were given gymnastics

श्रद्घाभाव से घर बुलाकर कन्याओं को जिमाया

Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
By calling home with reverence, the girls were given gymnastics
आवास विकास में कन्या पूजन करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र के तहत दुर्गा अष्टमी पर मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही घर-घर कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमाने के साथ ही मंदिरों में पहुंचकर माता रानी को भोग लगाकर व्रत का समापन किया।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कन्याओं को अपने घर बुलाकर उनके चरण धोने के साथ ही पूजा-अर्चना की। कन्याओं को हलवा, पूरी, चने सहित अन्य पकवान का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। इसके साथ ही अष्टमी पर मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की आराधना की गई। तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और पंडित संजीव शास्त्री ने कन्याओं का पूजन कराया। इसके साथ ही भजन संध्या में माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने कन्याओं का पूजन कराया। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कन्या पूजन कराया। सर्व प्रथम कन्याओं के चरण धुलाए गए और इसके पश्चात तिलक लगाकर आरती उतारकर भोग अर्पित किया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती दुर्गा मूलवास कन्या एवं ज्योति में होता हैं। उन्होंने कहा कि जो भक्त मां भगवती के नवरात्रों में व्रत रखकर अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन कर उपवास खोलते हैं, उन पर माता रानी की अन्नय कृपा होती है। इस दौरान पंडित अजीत शर्मा, पंडित चंद्रशेखर, अरुण स्वामी, राजेंद्र धीमान, संजय शर्मा, सागर गुप्ता, अजय कश्यप, गीता, बाला, कविता, सरला, संयोगिता, कोमल, राखी व ममता मौजूद रहे। इनके अलावा गोविंदनगर के श्री मां काली मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, रामनगर के श्री दुर्गा मंदिर सहित अनेक मंदिरों कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन

दो साल बाद उत्साहित दिखी कन्याएं
दुर्गा अष्टमी पर घर-घर जिमने गई कन्याओं में भी उत्साह दिखाई दिया। बीते दो सालों में कोरोना काल में बंदिशों के बीच पर्व संपन्न हुआ था, लेकिन इस बार कोई बंदिश नहीं रही, जिससे लोगों में भी उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 कुंडीय यज्ञ में डाली आहुति
शुक्रवार की रात आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में 31 कुंडीय यज्ञ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पंडित तिलकराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। मां जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान सुधांशु कालरा, संजय कपूर, आशू सचदेवा, रचित अरोड़ा, दीपक बंसल, राकेश कतियाल, राजीव चानना, दिनेश सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed