फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buses will not run above the speed of 40 kmph

Saharanpur News: 40 किमी की गति से ऊपर नहीं चलेंगी बसें

Wed, 27 Nov 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Buses will not run above the speed of 40 kmph
सहारनपुर। कोहरे को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की रफ्तार निर्धारित कर दी है। अब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति में बसें नहीं चल सकेंगी, साथ ही 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर वाली रात्रि सेवाएं स्थगित रहेंगी। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक ने एआरएम को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि लंबी दूरी और रात्रिकालीन सेवाओं की बसों को कार्यशाला में आउटशेडिंग से पूर्व निर्धारित 13 बिंदुओं की चेकिंग और समय-समय पर बसों की 31 बिंदुओं की जांच कर भौतिक सुधार किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घने कोहरे वाले मार्ग पर रात्रि सेवा को कम किया जाएगा। चालक-परिचालक घना कोहरा मिलने पर बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दें। जब मौसम ठीक लगे तभी बसों का संचालन किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए बस स्टैंड पर एनाउंसमेंट भी लगातार किया जाए, ताकि कोई यात्री अनावश्यक चालक पर दबाव न बनाएं।
विज्ञापन

सभी एआरएम को यह निर्देश दिए गए पुराने और अनुभवी चालकों को ही रात्रि सेवाओं में तैनात किया जाए। दुर्घटना रहित चालकों को स्टेयरिंग की कमान सौंपी जाए। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे, हाईवे और अन्य डिवाइडर वाली सड़कों पर सतर्कता के साथ बस संचालन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed