फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bus stand will be built on the lines of ISBT, design revealed

Saharanpur News: आईएसबीटी की तर्ज पर बनेगा बस स्टैंड, डिजाइन आया सामने

Wed, 06 Aug 2025 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bus stand will be built on the lines of ISBT, design revealed
दिल्ली रोड पर शाकंभरी विहार में बनने वाले बस स्टैंड का डिजाइन। स्त्रोत परिवहन निगम  
सहारनपुर। जिले का बस स्टैंड आईएसबीटी की तर्ज पर बनेगा। इसका डिजाइन भी सामने आ गया है। बस स्टैंड के निर्माण पर 31.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उसके बाद यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में स्थायी बस स्टैंड नहीं है। महानगर में रेलवे रोड, दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ से रोडवेज बसें संचालित की जा रही है। हर साल परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शामिल हो रहीं। इस समय रीजन के छह डिपो में 700 से अधिक बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से स्थायी बस स्टैंड बनाने की मांग हो रही थी। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों ने प्रयास किए तो दिल्ली रोड पर आवास विकास की शाकुंभरी विहार में जमीन मिली। परिवहन निगम ने आवास विकास से जमीन खरीद भी ली है। दिल्ली रोड स्थित शाकंभरी विहार कॉलेानी में 8013.95 वर्ग मीटर में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण होगा, जो आईएसबीटी की तर्ज पर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के अनुसार डिजाइन भी बनाया गया है। डिजाइन में बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर सहारनपुर आईएसबीटी लिखा है। इसके अलावा अंदर जिलेवार बसें खड़ी होंगी। वहां पर जिले का नाम लिखा होगा। एसी वेटिंग हॉल होगा।

-- भटकते रहते हैं यात्री

स्थायी बस स्टैंड नहीं होने से यात्री भटकते रहते हैं। वीवीआईपी का जनमंच प्रेक्षागृह में कार्यक्रम होने पर रेलवे रोड के बस स्टैंड को जेल चुंगी पर स्थानांतरित कर दिया जाता है। रेलवे रोड से देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, अलीगढ़, आगरा की बसें मिलती हैं, जबकि कांशीराम कॉलोनी से शामली, बागपत, दिल्ली की बसें संचालित होती है। मानकमऊ से नकुड़, गंगोह, यमुनानगर, अंबाला, लुधियाना के लिए बस जाती हैं।




-- वर्जन



जिले का बस स्टैंड आईएसबीटी की तर्ज पर बनाया जाएगा। निर्माण पीपीपी मॉडल पर नहीं होगा। परिवहन निगम खुद ही निर्माण कराएगा। शासन स्तर से प्रक्रिया चल रही है। - योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed