फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bus breaks electric poles in Hakamshah Colony

हाकमशाह कालोनी में बस ने बिजली के खंभे तोड़े

Tue, 08 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bus breaks electric poles in Hakamshah Colony
मौहल्ला हाकम कॉलोनी में बस खंबे से टकरायी बस टूटा खम्बा लटके तार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हबीबगढ़ के पास हाकमशाह कालोनी में सोमवार सुबह बस में विद्युत लाइन के तार उलझने पर दो खंभे टूट गए। खंभे और विद्युत लाइन सड़क पर गिरने से अफरातफरी मच गई। हादसे में दो लोगों को चोटें भी आईं। बाद में बस मालिक की ओर से दोनों को एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन

हबीबगढ़ के पास हाकमशाह कालोनी से कुछ आगे एक सगाई समारोह से लौटते समय यह ट्रैवल बस ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से उलझ गई। बस से तार खिंचने पर दो खंभे टूट गए और एक दूसरे के करीब आ गए। इस हादसे में क्षेत्र के दो लोगों को चोटें लगीं। गनीमत रही कि खंभे टूटने और तारों के उलझने के कारण कोई आग नहीं लगी। हालांकि इस कालोनी सहित आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र की महिलाओं शबीना, रासो, घुमेरी, जमीला आदि ने रोष जताया। उनका हंगामा होते देख बाद में सवार बस स्वामी और चालक ने ही दो लोगों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलवाया। इसी बीच, सूचना मिलने पर थाना कुतुबशेर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

मौहल्ला हाकम कॉलोनी में बस खंबे से टकरायी बस टूटा खम्बा जमा भीड़

मौहल्ला हाकम कॉलोनी में बस खंबे से टकरायी बस टूटा खम्बा जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

मौहल्ला हाकम कॉलोनी में बस खंबे से टकरायी बस टूटा खम्बा जमा भीड़

मौहल्ला हाकम कॉलोनी में बस खंबे से टकरायी बस टूटा खम्बा जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed