फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burnt effigies of Power Corporation

विद्युत निगम का पुतला फूंका

Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Power Corporation
Power Corporation's effigy was blowing. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बिजली कटौती और गलत रूप से आ रहे बिजली के बिलों के विरोध में घंटाघर पर विद्युत  निगम का पुतला फूंक कर रोष जताया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमल विरमानी एवं महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान के नेतृत्व में व्यापारी घंटाघर पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विमल विरमानी ने कहा कि न तो बिजली के आने का समय निर्धारित है और न ही जाने का। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नरेश धीमान, युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार कालड़ा ने कहा कि बिजली के बिल कई गुना बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे भी गलत भेजे जा रहे हैं। किराया तो एक माह का लिया जा रहा है, लेकिन बिल 25-26 दिन में ही बनाकर लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है। महानगर युवा अध्यक्ष गुरमेहर सिंह ने कहा कि निगम के अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधार लें।


ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इके बाद घंटाघर पर ऊर्जा निगम के पुतले का दहन किया। पुतला फूंकने वालों में अनीत गर्ग, रविकांत लूथरा, प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर, प्रदीप सिंघल, रमन वर्मा, रवि वैश्य, रजत मित्तल, राहुल झाम, सुमित, प्रमोद वर्मा, अनिल अग्रवाल, संदीप सैनी, मयंक, विमल, जुबेर अहमद, सीमांत वशिष्ठ, बबलू, शिवम अग्रवाल, केवल कृष्ण, अनिल भारती, सौरभ धवन, राजकुमार फुटेला, वरुण जैन, शशांक, तजेंद्र सिंह, शिवजीत सिंह, सचिन वर्मा, मोहित छाबड़ा, अनीक अहमद, जुबेर अहमद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed