फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burnt body of man found in car, murder suspected

Saharanpur News: कार में मिला व्यक्ति का जला शव, हत्या की आशंका

Thu, 26 Feb 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Burnt body of man found in car, murder suspected
गागलहेड़ी। काली नदी पुलिस चौकी के पास चौराखुर्द गांव में सड़क किनारे कार के अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। कार भी पूरी तरह से जली हुई थी। शव की पहचान नहीं हुई है। कुछ दूरी पर तेल की केन मिली है और चप्पल भी अलग-अलग जगह पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को कार के अंदर जलाया गया। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


बुधवार सुबह चौराखुर्द के किसान अपने खेतों में काम करने जा रहे थे। चांदपुर जाने वाले रास्ते पर उन्हें एक ऑल्टो कार जली हालत में खड़ी मिली। कार के पास पहुंचे तो देखा कि चालक वाली सीट पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। किसानों की सूचना पर थाना पुलिस और फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसी सिटी व्योम बिंदल और सीओ सदर मुनीश चंद्र पहुंचकर जानकारी ली। शव बुरी तरह जला था, इसलिए उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक चप्पल रास्ते और दूसरी चप्पल खेत में मिली। कुछ दूरी पर ही एक प्लास्टिक की केन भी बरामद हुई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आग लगाने के लिए इस्तेमाल किया तेल इसी केन में लाया होगा। प्रथम दृष्टया पुलिस यह मानकर चल रही है कि कार को यहां लाकर व्यक्ति की हत्या की गई। इसके बाद शव को कार में रखकर आग लगाई होगी। वहीं, पुलिस ने कार की चेसिस नंबर के माध्यम से उसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
-- उत्तराखंड के टिहरी भेजी गई पुलिस टीम
घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित की गई हैं। इनमें से एक टीम को उत्तराखंड के टिहरी भेजा गया है। कार के नंबर से मालिक टिहरी जिले का होना बताया जा रहा है। जानकारी होने पर ही कार के बारे में जानकारी पता चल सकेंगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी है।
-------
-- 14 महीने पहले कार में जिंदा जला दिया था युवक
23 दिसंबर 2024 को देहात कोतवाली क्षेत्र में नहर पुल के पास पटरी पर कार के अंदर युवक को जिंदा जला दिया था। पुलिस ने अगले दिन ही घटना का खुलासा कर दिया था। आरोपी बागपत जिले के गांव असारा का रहने वाला था, जो उस समय मोहल्ला हबीबगढ़ में रहता था। उसने खुद को मृत दिखाने के लिए युवक को अपनी कार में जिंदा जलाया था।

-------
गागलहेड़ी में कार के अंदर मिले शव की पहचान कराई जा रही है। घटना के खुलासे को टीम गठित कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम आने के बाद ही पता चलेगा।

- अभिनंदन सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed