फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bumper voting in Saharanpur

सहारनपुर में बंपर वोटिंग

Thu, 16 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bumper voting in Saharanpur
सहारनपुर में बूथों पर लगी लाइनें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जिले के मतदाताओं ने एक बार फिर बंपर वोटिंग की। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार विधानसभा निर्वाचन-2017 के तहत बुधवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में जिले में लगभग 73.03 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही कतारों में लग गए थे। अनेक मतदान केंद्रों पर शाम तक मतदान करने वाले आते रहे। नकुड़ में सर्वाधिक 76.21 फीसदी और गंगोह में सबसे कम 70.07 फीसदी मतदान हुआ है।   
विज्ञापन


जिले में कुल 23 लाख 57 हजार 551 मतदाता हैं, जिनमें से करीब 17 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। उसी का नतीजा रहा कि मतदान 72 फीसदी तक पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात क्षेत्र में सुबह से ही लोग मतदान के लिए बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। यह पहली बार नहीं है, जब जिले की जनता से मतदान करने में रुचि दिखाई है।

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में जिले का मतदान करने का प्रतिशत करीब 49 प्रतिशत रहा था। 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 71.8 रहा था, जिसके साथ सहारनपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा था।

इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जिले की जनता ने 74 फीसदी मतदान करते हुए सहारनपुर को प्रदेश में पहले नंबर पर ला दिया। इस बार प्रदेश में जिले का कौन सा स्थान रहता है यह तो अंतिम चरण की वोटिंग के बाद ही पता चलेगा।

सुबह सात बजे से नौ बजे तक सातों विधान सभाओं में कुल 12 फीसदी मतदान हो सका था। नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान प्रतिशत में 15 फीसदी की वृद्घि हुई। यानी करीब 27 फीसदी मतदान हो चुका था।


पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक 22 फीसदी की वृद्घि दर्ज की गई। इस समय तक कुल 49 फीसदी मतदान हो चुका था। दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान प्रतिशत में 13 फीसदी की वृद्घि हुई। इस समय तक कुल मतदान 62 फीसदी मतदान हो चुका था। तीन से शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत में सबसे कम मात्र 10 फीसदी की वृद्घि दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed