फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozers run on former MLC Haji Iqbal and Mahmood Ali's cells

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और महमूद अली की कोठियों पर चला बुलडोजर

Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on former MLC Haji Iqbal and Mahmood Ali's cells
भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन का बुलडोजर मौजूद प्रशासन - फोटो : SAHARANPUR
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और महमूद अली की कोठियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दोनों भाइयों की न्यू भगत सिंह कॉलोनी में स्थित तीन बड़ी कोठियों पर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया। इनमें से हाजी इकबाल की दो कोठियों के अवैध हिस्सों को गिराया गया है, जबकि महमूद अली की एक कोठी पूरी तरह जमींदोज की जानी है, जिस पर पहले दिन करीब 30 फीसदी ही कार्रवाई हो सकी है।
विकास प्राधिकरण की कार्यवाहक सचिव/एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर जेसीबी के साथ न्यू भगत सिंह कॉलोनी पहुंचीं। किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और कई थानों के प्रभारी बुलाए गए थे। एएसपी प्रीति यादव भी मौके पर पहुंची थीं। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। सभी अधिकारियों के इकट्ठा होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कॉलोनी की अंतिम गली में साथ-साथ बनी हाजी इकबाल की दो कोठियों पर सबसे पहले कार्रवाई की गई। सबसे पहले 450 वर्ग गज में बनी तीन मंजिला कोठी पर कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उक्त कोठी का मानचित्र पास कराया गया था, लेकिन मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया। उसी को ध्वस्त किया जा रहा है। इस कोठी के मुख्य द्वार से लेकर एक साइड की दीवारों को जगह जगह से तोड़ा गया। यह कोठी वर्ष 1999 की बनी हुई बताई गई है। इसी से सटाकर बनी हुई कोठी को भी अवैध बताया गया, जिसका सामने लगा गेट और दीवार को ध्वस्त किया गया है। इसके बाद प्राधिकरण की टीम पूरे प्रशासनिक एवं पुलिस अमले के साथ इन दोनों कोठियों से पहले बनी पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी पर कार्रवाई करने पहुंची। यह भी करीब 500 वर्ग गज में बनी हुई आलीशान कोठी थी। पूरी कोठी का निर्माण अवैध बताया गया है। इसका मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। ऐसे में यह पूरी कोठी ही जमींदोज की जानी है। ऐसे में प्राधिकरण ने जेसीबी से मेन गेट तुड़वाने के बाद अंदर के ताले तुड़वाकर पहले कोठी से मुख्य सामान बाहर निकलवाकर उसे खाली कराया। इसके बाद कोठी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। कोठी में बने हॉल की दो साइड की दीवारों को पूरी तरह गिरा दिया गया है। अन्य दीवारों को भी ध्वस्त किया गया है। अपराह्न तीन बजे तक करीब 30 फीसदी ध्वस्तीकरण उक्त कोठी में किया जा चुका था, इसके बाद टीम लौट गई। महमूद अली की कोठी को मंगलवार को पूरी तरह ध्वस्त करने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन

हाजी इकबाल की दोनों कोठियों के मानचित्र स्वीकृत हैं, लेकिन दोनों ही कोठियों में मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया है। उस अतिरिक्त निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इसके अलावा महमूद अली की पूरी कोठी अवैध रूप से बनाई गई है, जो पूरी गिराई जानी है। पहले दिन काफी हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया है। बाकी कार्रवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किंशुक श्रीवास्तव, सचिव, विकास प्राधिकरण।

भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन का बुलडोजर मौजूद प्रशासनिक अध?

भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन का बुलडोजर मौजूद प्रशासनिक अध?- फोटो : SAHARANPUR

भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन का बुलडोजर

भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन कर बुलडोजर

भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन कर बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन कर बुलडोजर

भगत सिंह कॉलोनी खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति को गिरता प्रशासन कर बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed