फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozers run at three places in the metropolis

महानगर में तीन स्थानों पर चला बुलडोजर

Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run at three places in the metropolis
बेहट रोड पर नाले पर रखे खोखों को हटवाते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की अतिक्रमण रोधी टीम ने बृहस्पतिवार को महानगर के तीन अलग-अलग स्थानों से अतिक्रमण हटवाया और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। टीम द्वारा बेहट रोड पर सात दुकानों का अतिक्रमण हटवाने के साथ ही नाले पर रखे गए दो खोखो को भी हटवाया।
विज्ञापन

नगर निगम की अतिक्रमण रोधी टीम प्रभारी विनय शर्मा और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में जेसीबी लेकर बेहट रोड पहुंची। नवाब गंज चौक से पुरानी चुंगी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर गाड़े गए अनावश्यक पोल तथा सात दुकानों का अतिक्रमण हटवाते हुए उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में बाहर सामान पाया गया तो भारी जुर्माना और सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसी रोड पर नाले पर रखे दो खोखो को हटाने के लिए जैसे ही निगम की जेसीबी उधर बढ़ी, खोखो के स्वामियों ने स्वयं उन्हें हटा लिया। इसके अलावा स्वतंत्र नगरी में निगम द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है ,लेकिन एक व्यक्ति इसमें बाधक बन रहा था। टीम ने सड़क के बीच में रखा स्लैप तोड़कर नाली निर्माण का रास्ता साफ करा दिया और सरकारी कार्य में बाधा न डालने की चेतावनी दी। ईदगाह रोड पर नदीम कालोनी में भी रास्ते पर एक दीवार बनाकर रास्ता रोका गया था। उसे भी हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरआई विकास, लोकेश, धीरज बिरला के अलावा प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, विक्रम, रणदीप, प्रदीप, नवाबुद्दीन, जगपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed