फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer thundered in two illegal colonies, demolition work done

Saharanpur News: दो अवैध काॅलोनियों में गरजा बुलडोजर, हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Fri, 18 Aug 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer thundered in two illegal colonies, demolition work done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। विकास प्राधिकरण की टीम ने 13 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध काॅलोनियाें में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, साथ ही पांच अवैध दुकानों के निर्माण कार्य को सील कर दिया।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो अवैध कॉलोनियों और पांच अवैध दुकानों के निर्माण कार्यों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि फतेहपुरजट्ट-गलीरा रोड पर करीब 10 बीघा भूमि पर मिट्टी डालकर कच्ची सड़क बनाते हुए अवैध काॅलोनी काटने का कार्य किया जा रहा था। मनोहरपुर गांव से फतेहपुर जट्ट गांव को जाने वाली सड़क पर तीन बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाट बेचे जा रहे थे। विकास प्राधिकरण की टीम ने इस दोनों अवैध काॅलोनियों में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा फतेहपुरजट्ट नवादा रोड पर अवैध रूप से बनाई जा रहीं पांच दुकानों के निर्माण को भी सील किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रही विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप कुमार गोयल एवं हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed