फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer thundered in three illegal colonies of 88 bigha

Saharanpur News: 88 बीघा की तीन अवैध काॅलोनियों में गरजा बुलडोजर

Thu, 17 Aug 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer thundered in three illegal colonies of 88 bigha
अवैध कॉलोनी ध्वस्त करता विकास प्रा​धिकरण की जेसीबी श्रोत विकास प्रा​धिकरण्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रही विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की सहायता से करीब 88 बीघा क्षेत्रफल वाली तीन अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की सहायता से तीन अवैध काॅलोनियों के निर्माण कार्यों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सौ फुटा रोड पर पैरामाउंट गार्डन से लगी हुई लगभग 70-80 बीघा भूमि पर ले-आउट स्वीकृत कराए बिना अवैध रूप से प्लाटिंग कार्य किया जा रहा था। ग्राम छिदबना नवादा रोड पर करीब तीन बीघा भूमि में डिमार्केशन हेतु प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। छिदबना रोड रजबहे के पास लगभग पांच बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग के लिए डिमार्केशन किया जा रहा था। विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की सहायता से इन तीनों अवैध काॅलोनियों में हो रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लागातार जारी रहेगी। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप कुमार गोयल, मेट चरण सिंह, अमरनाथ, विश्वास कुमार शर्मा, राहुल, रिजवान अली, सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed