फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer running on illegally developed colony

Saharanpur News: अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनी पर चला बुलडोजर

Thu, 16 Nov 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer running on illegally developed colony
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने हौजखेड़ी से आदमपुर रोड पर अवैध रूप से काटी जा रही काॅलोनी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 20 बीघा क्षेत्रफल मेें भूमि में अवैध प्लाटिंग कर सड़कों के डिमार्केशन का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि लगभग 20 बीघा भूमि को उप विभाजित कर अवैध प्लाटिंग करने के लिए सड़कों की डिमार्केशन का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इनको अनधिकृत निर्माण कार्य को अपने खर्चे पर ध्वस्त कराकर सूचित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद काॅलोनी को विकसित करने वालों ने ध्वस्तीकरण की कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर विकास प्राधिकरण की टीम ने बुुलडोजर की सहायता से सड़कों के लिए किए गए डिमार्केशन को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध काॅलोनियों और अवैध निर्माणों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। इसलिए भवन निर्माण करने से पहले यह पता कर लिया जाए कि काॅलोनी का लेआउट स्वीकृत है या नहीं। इसके बाद विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर उसके अनुरूप भवन निर्माण कराया जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं क्षेत्रीय अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed