फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer on the encroachment of the pond

मंडलायुक्त ने तालाब के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया

Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer on the encroachment of the pond
सहारनपुर में तालाबो से कब्जा हटवाते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/नागल। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने नागल ब्लॉक के गांव मीरपुर मोहनपुर के तालाब पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलवा कर तालाब को कब्जा मुक्त करवाया है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा तालाब की करीब 20 बीघा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए। तालाब पर बनाए गए पक्के निर्माण भी ध्वस्त कराए गए। मंडलायुक्त ने फिर से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश राजस्व विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त लोकेश एम. ने मंगलवार को मीरपुर मोहनपुर में पहुंचकर ग्राम में स्थित तालाब खाता संख्या - 299 के खसरा नंबर 411 रकबा 3.197 हेक्टेयर को तहसील के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया। अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र राम ने बताया कि अरविंद, इसम सिंह ,प्रकाश चंद, सुनील, सोमपाल आदि लोगों ने अस्थाई रूप से दीवार बनाकर टीन डाली हुई थी। इसे राजस्व टीम के साथ निशानदेही करा कर गिरा दिया गया। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने एसडीएम देवबंद दीपक कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लाक में सर्वाधिक कब्जे वाले टाप टेन तालाबों की सूची बना कर रिपोर्ट जल्द से जल्द उन्हें भेजी जाए। ताकि इन्हे प्राथमिकता के आधार पर कब्जा मुक्त कराया जा सके। उन्होंने एसडीएम से कहा कि तालाबों से अतिक्रमण हटवाने का अभियान लगातार जारी रखें। उन्होंने पठोड़ी एवं मीरपुर मोहनपुर को जोड़ने वाले रास्ते पर गंदगी व घास खड़ी देख नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त प्रशासन सुरेंद्र राम, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार देवबंद तपन कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अंबरीश कुमार, राजस्व निरीक्षक रिजवान अली, राजवीर सिंह, लेखपाल शिव कुमार शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर में तालाबो से कब्जा हटवाते कमिश्नर व अन्य अधिकारी

सहारनपुर में तालाबो से कब्जा हटवाते कमिश्नर व अन्य अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed